शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

पानी की कमी क्यों होतीं, कैसे दूर करें

पानी कितना पियें

सामान्यतः शरीर के लिए आवश्यक पानी की मात्रा, शारीरिक संरचना, चयापचय (Metabolism), आहार, जलवायु और कपड़ों जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है।
चिकित्सा संस्थान के अनुसार, वयस्क पुरुषों और महिलाओं को प्रति दिन क्रमशः 3.7 और 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए।

  1. पानी की कमी के लक्षण
  • मूत्र न आना या अत्यधिक गहरे रंग का मूत्र होना। 
  • बहुत शुष्क त्वचा।

    1. चक्कर आना।
    2. धड़कनों का तेज़ होना।
    3. तेज़ी से सांस लेना।
    4. धंसी हुई आंखें।
    5. जरुरत से ज्यादा नींद आना , ऊर्जा की कमी, भ्रम या चिड़चिड़ापन महसूस होना।
    6. बेहोशी आना।
    शिशुओं और छोटे बच्चों में वयस्कों की तुलना में अलग प्रकार के लक्षण अनुभव होते हैं।
    1. मुंह और जीभ सूखना।
    2. रोते वक्त आंसू न आना।
    3. 3 घंटे बाद भी डायपर (Diaper) सूखा होना।
    4. धंसी हुई आंखें, गाल, सिर पर हल्के हल्के निशान होना।

    निर्जलीकरण को रोकने के लिए कम से कम रोज़ 1.5 लीटर पानी पियें लेकिन कभी भी एक बार में इतना पानी न पियें। इसके अलावा अन्य तरल पदार्थ (सूप, ताजे फलों का रस, नींबू पानी) और जल से परिपूर्ण आहार जैसे सलाद और फलों का सेवन करें। 
    लेकिन अगर आप निर्जलीकरण के शिकार हो गए हैं तो इसका इलाज करना अति आवश्यक है। इसके इलाज के कुछ उपाय इस प्रकार हैं :

     निर्जलीकरण का इलाज-

    1. तरल पदार्थों के सेवन जैसे पानी, सूप, ताजा रस और ताजा नारियल पानी आदि से स्वयं को रिहाइड्रेट कर सकते हैं। इसके अलावा ताजे फल और सलाद भी खायें। 
    2. कॉफी, चाय और कार्बोनेटेड पेय से बचें क्योंकि ये मूत्रवर्धक (Diuretics) हैं जो शरीर से पानी निकालते हैं। 
    3. थोड़ी थोड़ी मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। यदि आप उल्टी कर रहे हैं तो एक बार में अधिक मात्रा में पानी की बजाय कम मात्रा में तरल पदार्थ लें।
    4. मीठे और नमकीन खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इससे शरीर में शर्करा और नमक की कमी दूर होती है।
    5. ओआरएस (ORS) का प्रयोग करें। ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (Oral rehydration solution) आपको रिहाइड्रेट करने में मदद करता है। इस घोल में सोडियम और पोटेशियम लवण के साथ स्टार्च और ग्लूकोज भी होता है जो आपके शरीर के तरल पदार्थों को संतुलित रखने में मदद करता है। ओआरएस घोल दवा की दुकानों पर उपलब्ध होता है।

    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें